Amit Nayar murder case: absconding shooter Vinod arrested from Kuchaman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमित नायर हत्याकांड : फरार शूटर विनोद कुचामन से गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2017 11:02 PM (IST)
अमित नायर हत्याकांड : फरार शूटर विनोद कुचामन से गिरफ्तार
जयपुर। करणी विहार पुलिस ने अमित नायर हत्याकांड में शामिल शूटर विनोद को कुचामन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज गया। अब शूटर की शिनाख्तगी परेड कराई जाएगी। पुलिस ने इस प्रकरण में अब तक मृतक के सास-ससुर व साले सहित 6 जनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी उसके फरार साथी की तलाश कर रही है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अमित नायर हत्याकांड में शामिल फरार शूटर को पुलिस ने देर रात कुचामन से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि 17 जून को अमित नायर के सास व ससुर ने शूटरों के साथ मिलकर गोली मार कर अमित की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त जीवनराम, उसकी पत्नी भगवानी देवी, पुत्र मुकेश, भगवानाराम व रवि उर्फ रविन्द्र को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। उनसे पूछताछ में पता चला था कि जीवनराम के साथ दो किराये के शूटर रामदेवलाल तथा विनोद गोरा फरार हुए थे। जो जीवनराम से अलग होने के बाद गुजरात में सूरत चले गए। पुलिस को इनकी जानकारी मिलने पर थानाधिकारी करणीविहार महावीर सिंह और थानाधिकारी चौमूं जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दो टीमें सूरत पहुंची। तब तक दोनों शूटर मुंबई पहुंच गए। पुलिस ने मुंबई तक पीछा किया तो वे गोवा भाग गए। पुलिस टीम उनके पीछे गोवा पहुंची। तब तक वे वहां से रवाना हो चुके थे। उनका पीछा करते हुए पुलिस टीम नागौर पहुंची। वहां कुचामन सिटी की कृष्णा कॉलोनी में दोनों शूटरों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने कार्रवाई कर देर रात फरार शूटर विनोद गोरा को कुचामन से गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी रामदेवलाल कुचामन से अलग हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement