Alwar: encroachment removed from near vegetable market-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलवर: सब्जी मंडी के पास से हटाया अतिक्रमण

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 1:29 PM (IST)
अलवर: सब्जी मंडी के पास से हटाया अतिक्रमण
अलवर। शहर में सब्जी मंडी के समीप गुरुवार को नगर परिषद की ओर से एडीएम सिटी मोहन दास रतनु के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मंडी के पीछे स्थित पक्का अतिक्रमण तोड़ा गया। एडीएम सिटी का कहना था कि सब्जी मंडी के पीछे स्थित भूमि को लीज पर दिया हुआ था। इसे लीज लेने वाले व्यक्ति ने किसी अन्य व्यक्ति को बेचान कर दिया। वहीं नगर परिषद द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भूमि पर किया गया पक्का अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर गुरुवार को एडीएम द्वारा कार्रवाई के लिए दस्ता बनाया गया। लंबे समय से हो रहे अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इसके अतिरिक्त बीच मार्ग पर सब्जी बेच रहे लोगों को भी हटाकर पीछे किया गया। नगर परिषद का कहना है कि अब नियमित रूप से अतिगिमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement