alcohol smuggler arrested after police encounter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस मुठभेड़ के बाद शराब तस्कर गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 26 सितम्बर 2016 12:46 PM (IST)
पुलिस मुठभेड़ के बाद शराब तस्कर गिरफ्तार
नोएडा। ग्रेटर नोएडा में मुखबिर की सूचना पर ग्राम अटाइ के पास से अजय कुमार शर्मा थाना प्रभारी इकोटेक फर्स्टध्प्रभारी एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने अपनी टीम के साथ ग्रेटर नोएडा के सबसे बड़े शराब तस्कर दर्शन पुत्र जगदीश निवासी ग्राम जुनैद पुर, थाना दनकौर, गौतम बुद्ध नगर को 103 पेटी अवैध शराब हरियाणा मार्का, 20 लीटर रेक्टिफिएड कैमिकल, मिलावटी शराब बनाने के उपकरण, 1गाड़ी मारुती वगेनार नंबर डी एल 2 सी एफ6587 एक गाड़ी मारुती 800 नंबर यू पी14क्यू6364 एक तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस, 1 खोका 315 बोर के साथ पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसके 2 साथी 1 जतिन पुत्र जय प्रकाश निवासी ग्राम कनारसी, थाना दनकौर,गौतम बुद्ध नगर, सोनू पुत्र गिरधारी लाल निवासी ग्राम पीपलकाएथाना दनकौर फरार हो गये। दर्शन पर ग्रेटर नोएडा में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत है। कल अभियुक्त दर्शन ने अपने साथियों के साथ चेकिंग के दौरान जानलेवा हमला करके मौके पर फरार हो गया था।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement