Akshay film shooting, a crowd of thousands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अक्षय की फिल्म की शूटिंग,हजारों की भीड़

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 08:50 AM (IST)
अक्षय की फिल्म की शूटिंग,हजारों की भीड़
आगरा। अक्षय कुमार की फि‍ल्‍म टॉयलेट की शूटिंग की सूचना पर पथौली स्टेशन पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ पहुंच गई। भीड़ को सम्भालने में पुलिस के पसीने छूट गए। लोगों ने रेलवे का ट्रैक जाम कर दिया। महज दो सिपाहियों की मौजूदगी में भीड़ को सम्भालना काफी मुश्किल हो गया। बता दें, टायलेट एक प्रेमकथा की शूटिंग आगरा में स्पेशल ट्रेन में होगी। फिल्म के कुछ सीन्‍स में पथौली स्टेशन को मथुरा के बरसाना स्टेशन का रूप दिया जाएगा। गौरतलब है कि बरसान के नंदगांव में अक्षय कुमार और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग चल रही है। जब से गांववालों को पता चला है कि बरसाना की लड़की से अक्षय कुमार ने शादी की शूटिंग की है, तब से वे गुस्से में हैं। मंदिरों के पुजारियों और लोगों का कहना है कि पांच हजार साल से बरसाना और नंदगांव के लड़के और लड़कियों में शादी नहीं हुई है। फिल्म में शादी का सीन दिखाकर परंपरा तोड़ी जा रही है। कहा जा रहा है कि बरसाना और नंदगांव के लोग इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि खासखबर ने पहले ही यहां के लोगों के गुस्से के बारे में जानकारी दे दी थी। [@ बार-बार बदले नियम, अब नोट जमा कराए तो पूछेंगे- कहां थे अब तक]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement