Akali and badal blame each other-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अकाली दल व कांग्रेस में चले शब्द बाण

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 1:12 PM (IST)
अकाली दल व कांग्रेस में चले शब्द बाण
बलवंत तक्षक चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मोगा में आयोजित की गई रैली को ले कर अकाली दल व कांग्रेस में एक-दूसरे पर हमला तेज हो गया है। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मोगा रैली को अपने राजनीतिक जीवन की सबसे सफल रैली करार दिया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे फ्लाप शो बताया है। बादल कह रहे हैं कि इस रैली से उन्होंने पानी बचाओ-पंजाब बचाओ अभियान की शुरुआत कर दी है, जबकि कैप्टन का कहना है कि यह पंजाब बचाओ नहीं, बादल बचाओ रैली थी। अकाली दल की तरफ से मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित रैली में बादल ने लोगों से आग्रह किया कि अगर अकाली-भाजपा गठबंधन सत्ता में आता है तो पंजाब की सेवा के लिए उनका जीवन दस साल और बढ़ जाएगा। उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैप्टन का कहना है कि बादल ने पिछले चुनावों के दौरान लोगों से वोट का आग्रह करते हुए कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है, लेकिन वे फिर सत्ता मांग रहे हैं। पिछले दस साल के राज में बादल सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है, ऐसे में लोग अब उनकी बातों में आने वाले नहीं हैं।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement