AK Gupta took over as Managing Director of Jaipur Discom-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐ.के.गुप्ता ने जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक का पदभार ग्रहण किया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 दिसम्बर 2018 3:29 PM (IST)
ऐ.के.गुप्ता ने जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक का पदभार ग्रहण किया
जयपुर। राज्य सरकार द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के तहत ऐ.के.गुप्ता ने शुक्रवार 21 दिसम्बर को जयपुर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया है। गुप्ता इससे पूर्व जयपुर एवं जोधपुर विद्युत वितरण निगम में प्रबन्ध निदेशक के पद पर तथा जयपुर विद्युत वितरण निगम में निदेशक तकनीकी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है।उन्होंने पदभार ग्रहण करने के उपरान्त बताया कि विशेष रुप से कृृषि विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति और उनकी शिकायतों के त्वरित समाधान करने के प्रयास करना आदि कार्य प्राथमिकता में रहेगें। गुप्ता की जयपुर डिस्काॅम में प्रबन्ध निदेशक के पद पर हुई नियुक्ति का विद्युत निगम के अभियन्ताओं, अधिकारियों और कर्मियों ने स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement