AK-47 recovered from vacant plot in rawlamandi town in sriganganagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाली प्लाट से बरामद हुई एके 47 राइफल

khaskhabar.com:
खाली प्लाट से बरामद हुई एके 47 राइफल
श्रीगंगानगर। सोमवार को श्रीगंगानगर जिले की रावलामंडी में पुलिस ने एक खाली प्लाट से एके 47 राइफल बरामद की गई। प्लाट से एक मैगजीन भी बरामद की गई। जानकारी के अनुसार यह प्लाट नामी तस्कर बलवन्त सिंह का है। बलवंत सिंह पहले भी हथियार और हेरोइन तस्करी के मामलो में शामिल रहा है। गौरतलब है कि, 2014 में भी बलवंत सिंह के घर एके 47 बरामद की जा चुकी है और उसी मामले में बलवंत सिंह न्यायिक हिरासत में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने एके 47 और मैगजीन को अपने कब्जे में लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement