ajmer news : will work in the 4200 villages of Rajasthan: phed Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान के 4200 गांवों में जल स्वावलंबन के कार्य होंगे : जलदाय मंत्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 11:26 PM (IST)
राजस्थान के 4200 गांवों में जल स्वावलंबन के कार्य होंगे : जलदाय मंत्री
अजमेर। जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा प्रदेश को जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किया गया मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान अपनी पहले चरण की सफलता से पूरे देश में मिसाल बन चुका है। संतों और सामाजिक संस्थाओं सहित समाज के हर वर्ग ने इस पुनीत अभियान में जिस तरह सहयोग दिया, उसी का परिणाम है कि आज राजस्थान के जलाशय पानी से लबालब हैं। राज्य सरकार 9 दिसंबर को अभियान का द्वितीय चरण शुरू करेगी। इसमें अजमेर संभाग के 478 गांवों में काम शुरू होंगे। सभी जगह विभिन्न धर्मों के संत अभियान की शुरुआत करेंगे। जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने गुरुवार को संभागीय आयुक्त कार्यालय में विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनसे अभियान में सहयोग का आग्रह किया। उनके साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, अध्यक्ष अरविन्द यादव भी उपस्थित थे। बैठक में माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान में जल स्वावलंबन अभियान का प्रथम चरण संतों के आशीर्वाद से पूर्ण सफल रहा है। इस बार भी अभियान के तहत राजस्थान के 4200 गांवों में जल स्वावलंबन के कार्य होंगे। खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement