Advertisement
दूर होगी अजमेर की पेयजल समस्या, 79 करोड़ रूपये होंगे खर्च

कार्यक्रम में आए वैश्य समाज के लोगों ने जीएसटी परिषद द्वारा व्यापारियों एवं उद्यमियों के हित में की गई घोषणाओं के लिए प्रदेश की मुखिया होने के नाते निभाई गई भूमिका के लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का आभार व्यक्त किया। व्यापारियों ने कहा कि उनकी मांगों एवं उनकी आवाज को श्रीमती राजे ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय वित्त मंत्रालय और जीएसटी काउंसिल तक पहुंचाया, जिसका फायदा उन्हें मिला है। इससे उनका कारोबार बढ़ेगा और कर प्रणाली का भी सरलीकरण होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर प्रदेशवासी को, चाहे वह किसी भी जाति और धर्म को मानने वाला हो, मैंने अपने परिवार का हिस्सा माना है। मुखिया होने के नाते परिवार के सभी सदस्यों की तकलीफें जानने और उनको दूर करने के लिए उनसे सीधा संपर्क जरूरी है।
सड़क की खुदाई होने के बाद तुरंत मरम्मत हो
कुछ लोगों ने जब सड़क खुदने के बाद समय पर मरम्मत नहीं होने की समस्या उठाई तो मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क के बीचों-बीच पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई ना हो, इस बात का ध्यान रखा जाए और खुदाई होने के साथ ही काम पूरा होते ही सड़क की मरम्मत भी की जाए।
सीएम राजे ने कहा कि अजमेर शहर को स्वच्छ बनाये रखने में हर व्यक्ति अपना योगदान दे। उन्होंने खाली पड़े भूखण्ड़ों पर गंदगी नहीं फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जयपुर शहर में जिस प्लाॅट पर गंदगी पड़ी मिलती है उसके मालिक पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। जिसे जरूरत पड़ी तो अजमेर शहर में भी लागू किया जाएगा ताकि शहर स्वच्छ और सुन्दर बन सके।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अजमेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



