Ajitwal police station SHO suspended-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोगा के थाना अजीतवाल के एसएचओ ससपेंड

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 12:41 PM (IST)
मोगा के थाना अजीतवाल के एसएचओ ससपेंड
मोगा। थाना अजीतवाल के थाना प्रभारी नवदीप कुमार को मोगा के एसएसपी स्नेहदीप शर्मा ने सस्पेंड कर दिया है। दरअसल थाना प्रभारी नवदीप कुमार द्वारा दो दिन पहले थाना अजीतवाल के अधीन पड़ते पप्पी चिकन कॉर्नर पर रेड की गई थी और ढाबे के मालिक पर लोगों को अवैध तरीके से शराब पिलाने के तहत ढाबा मालिक पर मामला दर्ज किया गया था। इसे लेकर इस मामले में आरोपी पक्ष ने थाने का घेराव कर झूठा मामला दर्ज करने को लेकर प्रर्दशन किया था। इस दौरान मौके पर डीएसपी सतपाल सिंह पहुंचे थे। उन्होंने प्रर्दशनकारियों को मामले की जांच कराने का विश्वास दिलाया था। मोगा एसएसपी स्नेहदीप शर्मा के ध्यान में मामला आने पर उन्होंने थाना प्रभारी नवदीप कुमार को ससपेंड कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई
यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement