कैथल। अग्रसेन जयंती को बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। कैथल में भी महाराजा अग्रसेन जयंती को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। भाई उदय सिंह के किले के प्रांगण में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें कांग्रेस व बीजेपी के सभी नेता एकमंच पर दिखाई दिए। जिनमें बीजेपी की तरफ से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, विधायक असीम गोयल, विधायक सुभाष सुधा, पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल तथा विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला थे। सभी नेताओं ने लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रों की बधाई दी।