Agreement signed between Shri JJT University and Janata Multipurpose Campus Tribhuvan University Nepal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी एवं जनता बहुमुखी कैंपस त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल के बीच समझौता हुआ

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 जुलाई 2025 00:01 AM (IST)
श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी एवं जनता बहुमुखी कैंपस त्रिभुवन विश्वविद्यालय नेपाल के बीच समझौता हुआ
झुंझुनू। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी एवं नेपाल स्थित जनता बहुमुखी कैंपस त्रिभुवन विश्वविद्यालय इटहरी सुनसरी नेपाल के बीच बुधवार को यूनिवर्सिटी सभागार में दोनों शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के बीच शिक्षा, संस्कृति एवं खेल को लेकर आपसी समझौता हुआ। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर दोनों शिक्षण संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन पर दोनों प्रतिनिधियों के रूप में नेपाल से आए विकास के. सी खत्री चेयरपर्सन एवं श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने हस्ताक्षर कर अपनी अपनी सहमति दी। इस अवसर पर प्रेसिडेंट डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने सभी आगंतुकों का राजस्थानी दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वही नेपाल से आए प्रतिनिधियों ने भी जेजेटी के प्रतिनिधियों का नेपाली टोपी एवं रुद्राक्ष माला पहनाकर स्वागत किया। ज्ञापन में कई बिंदुओं पर आपसी सहमति बनी जिसमें शिक्षा शोध की गुणवत्ता को बढ़ावा देना, शैक्षणिक एवं संकायों का आदान-प्रदान तथा एकादमिक सहभागिता के अंतर्गत विद्यार्थियों का आदान-प्रदान, छात्रों को विदेश में अध्ययन तथा अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त करने का अवसर, साथ ही प्रोफेशनल डवलपमेंट के अंतर्गत शिक्षकों कर्मचारियों के लिए कार्यशालाएं सेमिनार एवं सम्मेलनों के माध्यम से कौशल संवर्धन किया जाना भी तय हुआ। इसके अलावा सांस्कृतिक आदान-प्रदान सामुदायिक सहभागिता और खेल के आदान-प्रदान की भी सहमति बनी इस समझौता ज्ञापन के अवसर पर पीपीटी एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से दोनों संस्थाओं की गतिविधियों के बारे में एक दूसरे को जानकारी भी दी गई। चेयरपर्सन डॉक्टर विनोद टिंबडेवाला ने कहा है कि विदेश से समझौता ज्ञापन होने पर विद्यार्थियों को विदेश जाने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर डीन एकेडमीक डॉ.राम दर्शन फोगाट मुख्य वित्त अधिकारी डॉ अमन गुप्ता, खेल निदेशक डॉ अरुण कुमार, प्रो वोस्ट डॉ. सुरेंद्र कुमार पीआरओ डॉ रामनिवास सोनी कपिल जानू , विक्रम चौधरी सहित नेपाल से आए राजन भट्टा राय, सहदेव काफले, वेणु प्रसाद, शीतोला, मनदीप भट्टा राय उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement