agni-1 successfully tes tfired-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण

khaskhabar.com: मंगलवार, 22 नवम्बर 2016 6:25 PM (IST)
अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण
भुवनेश्वर। भारत ने मंगलवार को ओडिशा तट से स्वदेशी तकनीक से निर्मित परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफलता पूर्वक परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मिसाइल को ओडिशा तट के धामरा के अब्दुल कलाम द्वीप के पास सुबह 10.10 बजे एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के लांच पैड-4 से छोडा गया। यह परीक्षण भारतीय सेना के सामरिक बल कमान के प्रशिक्षण अभ्यास का हिस्सा था। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है। यह बैलिस्टिक मिसाइल 700 किमी दूर के लक्ष्य भेद सकती है। अग्नि-1 परिष्कृत नौवहन प्रणाली से सुसज्जित है, जो इसके लक्ष्य भेदने की सटीकता को सुनिश्चित करती है। इसके पहले अग्नि-1 का सफल परीक्षण 14 मार्च को किया गया था। (आईएएनएस) अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement