Advertisement
भगवा स्कार्फ बनाम बुर्का विवाद के बाद, उत्तर प्रदेश के कॉलेज ने यूनिफॉर्म कोड को किया मजबूत

एक वरिष्ठ संकाय सदस्य हरीश चंद्र ने कहा, "सोमवार को, कुछ छात्र अपने गले में 'गमछा' (दुपट्टा) पहनकर कॉलेज आए। जब उन्हें इसे हटाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने परिसर में बुर्का पहने छात्राओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।"
उन्होंने कहा कि ड्रेस कोड लागू करने के आश्वासन के बाद उन्होंने अपने स्कार्फ हटा दिए।
विरोध में शामिल हुए मोहित कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रिंसिपल को 'ड्रेस कोड के उल्लंघन' के बारे में सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा, "जब मैं भगवा गमछा पहनकर संस्थान आया, तो शिक्षकों ने आपत्ति जताई और मुझे इसे हटाने के लिए कहा। लेकिन मैंने उनसे कहा कि पहले छात्रों को कैंपस में बुर्का पहनने से रोकें। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि हर छात्र ड्रेस कोड का पालन करेगा।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
आगरा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


