After Ntpc Explosion Rahul Gandhi leave for RaeBareli to meet victims-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात दौरा बीच में छोड पीडितों से मिलने रायबरेली रवाना हुए राहुल गांधी

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 नवम्बर 2017 08:23 AM (IST)
गुजरात दौरा बीच में छोड पीडितों से मिलने रायबरेली रवाना हुए राहुल गांधी
अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपना गुजरात दौरा बीच में ही छोडकर रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं। गौरतलब है कि रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन के संयंत्र में बॉयलर फटने से करीब 20 लोगों की मौत हो गई। ज्ञातव्य है कि रायबरेली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का विधानसभा क्षेत्र है। रायबरेली को कांग्रेस का गढ माना जाता है। गौरतलब है कि कल बुधवार से राहुल गांधी तीन दिन के गुजरात दौरे पर थे। राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस की नवसृजन यात्रा में हिस्सा लेने गुजरात पहुंचे थे। कल उन्होंने भरूच में जनसभा को संबोधित किया था। इस बीच रायबरेली में यह हादसा होने के कारण राहुल ने अपना दौरा बीच में ही छोडकर रायबरेली जाने का फैसला लिया। गुरुवार सुबह राहुल गांधी गुजरात से रायबरेली के लिए रवाना हो गए। रायबरेली पहुंचकर राहुल गांधी पीडित परिवारों से मिलेंगे। 20 की मौत और 100 घायल:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement