After Mayawatis Bungalow, CM Yogi Adityanath to Give Z plus Security to Shivpal Yadav-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवपाल की योगी सरकार से बढ़ीं नजदीकियां, मिलेगी Z+ सुरक्षा!

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 11:08 AM (IST)
शिवपाल की योगी सरकार से बढ़ीं नजदीकियां, मिलेगी Z+ सुरक्षा!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व लोकनिर्माण मंत्री एवं समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल यादव और योगी सरकार के बीच नजदीकियां लगातार बढ़ रही हैं। सेक्युलर मोर्चा के सूत्रों के मुताबिक, सरकार से करीबी की वजह से ही उन्हें मायावती का बंगला आवंटित कर दिया गया। इस बीच सरकार के सूत्रों की माने तो जल्द ही शिवपाल को भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बराबर जेड श्रेणी की सुरक्षा दी जा सकती है। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक, सरकार शिवपाल को भी अखिलेश की तरह 'जेड प्लस' श्रेणी की सुरक्षा देने जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है, लेकिन सत्ता के गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि बहुत जल्द शिवपाल भी जेड सुरक्षा श्रेणी के तहत कमांडों से घिरे नजर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, शिवपाल व मुख्यमंत्री के बीच हुई मुलाकात के बाद सरकार ने शिवपाल के करीबी रिश्तेदार आईएएस अधिकारी अजय यादव की प्रतिनिुयक्ति अवधि बढ़ाने को मंजूरी दे दी। तभी शिवपाल और सरकार के बीच नजदीकी बढ़ने की बात कही जाने लगी थी।
इसी बीच शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को आवंटित लाल बहादुर मार्ग का बंगला नंबर छह शिवपाल को आवंटित कर दिया गया। शिवपाल को भी अखिलेश की तरह 'जेड प्लस' की सुरक्षा दिए जाने को लेकर गृह विभाग को संकेत दे दिए गए हैं, लेकिन गृह विभाग का कोई अधिकारी इस मुद्दे पर मुंह खोलने को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement