आजाद ने बताया कि राहुल संदेश यात्रा प्रदेश के सभी जनपदों के सभी विधानसभा क्षेत्रों न्याय पंचायत एवं ब्लाक स्तर तक समयानुसार पहुंचेगी। इससे पहले उप्र कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ अध्यक्षगण, उपाध्यक्षगणों, महामंत्रियों, जिलाध्शहर अध्यक्षों एवं प्रचार अभियान समिति व समन्वय समिति के सदस्यों की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी उप्र गुलाम नबी आजाद मौजूद थे।