लखनऊ। गुलाम नबी आजाद जी ने राहुल संदेश यात्रा को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह संदेश यात्रा प्रदेश के सभी 75 जनपदों में एक साथ शुरू होगी एवं एक साथ इस यात्रा का समापन दिनांक 27 अक्टूबर को किया जायेगा। इस 15 दिनों की राहुल संदेश यात्रा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त एक पर्यवेक्षकए संबंधित जनपदों के प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी उपाध्यक्ष एवं महामंत्रीए जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष शामिल रहेंगे।