After defeat enemy-understand Jaitley Punjab people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनाव में हार के बाद जेटली पंजाब के लोगों को समझते हैं दुश्मन-वेरका

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2016 5:32 PM (IST)
चुनाव में हार के बाद जेटली पंजाब के लोगों को समझते हैं दुश्मन-वेरका
अमृतसर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उप प्रधान एवं विधायक डॉक्टर राजकुमार वेरका ने वित्त मंत्री अरुण जेटली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो अमृतसर में लोकसभा चुनाव में करारी हार पाने के बाद पंजाब के लोगों को अपना दुश्मन समझने लगे हैं। डॉक्टर वेरका ने जहाँ सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक में पैसे के लेन देन पर रोक लगाना वित्त मंत्रालय का गरीब लोगों पर अत्याचार करने जैसा व्यवहार बताया वहीँ पंजाब एंड सिंध बैंक से आम लोगों को एक पैसा ना मिलना अकाली सरकार के विशेष लोगों की मिलीभगत से काला पैसा सफ़ेद करने का आरोप भी लगाया। डॉक्टर वेरका ने आज अपने हल्के छेहरटा में सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक का दौरा किया जहाँ पुरुष और महिलायें भीड़ लगाए केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को कोस रहे थे। बैंक का दरवाजा बंद कर रखा था और जब डॉक्टर वेरका बैंक के मेनेजर से अंदर जाकर मिले तो उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय से उन्हें आर्डर मिले हैं कि इस बैंक से कोई भी पैसे का लेन देन नहीं किया जायेगा। डॉक्टर वेरका ने पत्रकारों को बताया कि सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक में अधिकतर गरीब लोगों के खाते हैं और इसी बैंक पर पैसों के लेन देन की रोक लगा दी गयी है। डॉक्टर वेरका ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली अपनी अमृतसर लोकसभा हार को अभी तक भूल नहीं पाए हैं जिसके तहत वो बदले की भावना रखते हुए कभी व्यापारियों और कारखानेदारों के यहाँ इनकम टैक्स विभाग की रेड करवाते हैं और कभी इस मुश्किल वक्त में बैंक के कार्य में रोक लगाई जाती है जो निंदनीय है। डॉक्टर वेरका ने आशंका जताई कि पंजाब एंड सिंध बैंक में जो करोड़ों रूपये आम जनता में बांटने के लिए आये थे वो आम जनता की बजाय अकाली सरकार के विशेष लोगों को दे दिए गए हैं और उन्हें आशंका है कि बैंक के बड़े अधिकारी अकालियों का काला धन सफ़ेद करने में मदद कर रहे हैं। डॉक्टर वेरका ने कहा कि सैंकड़ों लोगों ने उन्हें शिकायत की है कि पंजाब एंड सिंध बैंक की किसी भी ब्रांच में पिछले चार पांच दिनों से एक भी पैसा नहीं मिल रहा है जबकि आरबीआई से पैसा दिया जा रहा है। डॉक्टर वेरका ने कहा कि पंजाब के लोग सड़कों पर बिखर के रह गए हैं लेकिन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उनके मंत्री इस प्रकरण में चुप बैठे हैं, इससे साफ़ होता है कि ये सब लोग बैंक के अधिकारियों से मिलीभगत करके अपना काला धन सफ़ेद कर रहे हैं। यह भी पढ़े : मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार यह भी पढ़े : कई बैंकों में नहीं पहुंची स्याही, जहां पहुंची वहां भीड़ कम

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement