Advertisement
अयोध्या में दीपोत्सव के बाद अब काशी में दिव्य देव-दीपावली की तैयारी

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने बताया कि देव दीपावली को लेकर सभी टेंडर पूरे कर लिए गये हैं। सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं। गंगा में अप्रत्याशित रूप से बढ़ाव के बाद अब पानी घटने का क्रम जारी है। इसके बाद घाटों की साफ सफाई करायी जाएगी। सभी जरूरी व्यवस्थाओं के लिए विभागों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन तीन-चार दिन पहले से ही शुरू हो जाएगा। साथ ही देव दीपावली पर गंगा की भव्य महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि देव दीपावली पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश से वाराणसी आएंगे। ऐसे में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ेगी, जिसे देखते हुए हमने पहले से ही क्राउड कंट्रोल मैनेजमेंट को लेकर बैठक कर ली है और आवश्यक दिशा निर्देश दे दिये हैं। साथ ही वीआईपी और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जिले के अलग अलग सरकारी गेस्ट हाउस में व्यवस्थाएं सु²ढ की जा रही हैं। सभी अधिकारियों को ड्यूटी बांट दी गयी है और हमारी सारी तैयारियां एडवांस में चल रही हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देव दीपावली पर्व के बाद वाराणसी के घाटों पर जलाये जाने वाले दीपों के समुचित निस्तारण के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि देव दीपावली के साथ ही लोगों में स्वच्छता को लेकर भी भाव पैदा हो, हमें ऐसी व्यवस्था करनी है। महापर्व के अलगे दिन बुझे हुए दीपक किसी भी हाल में नदी में ना फेंके जाएं। जिले के वरिष्ठ अधिकारी इस बात की स्वयं मॉनीटरिंग करें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


