प्रतिपदा सुबह 5:40 बजे से है जो पूरे शनिवार के चलते पूरे दिन रहेगी। इस बार सुबह छह बजकर 18 मिनट से लेकर सात बजकर 28 मिनट तक कलश स्थापना होगी। अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 47 मिनट से लेकर 12 बजकर 35 मिनट तक भी कलश स्थापना की जा सकती है। शास्त्रों में 10 दिन के नवरात्र शक्ति उपासना के लिए अत्यंत ही शुभ माने गए हैं। इस बार नवरात्रि में राजयोगए द्वि पुष्कर योग, सिद्धियोग, सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धियोग और अमृत योग के संयोग बन रहे हैं।
सजने लगे पंडाल नवरात्रि के पावन पर्व के चलते शनिवार को शनिवार शहर के फूलबाग, एबी विद्यालय, कल्यानपुर, किदवईनगर, समेत कई पंडालों में मुर्ति स्थपना की शुरुआत होने लगी है। नवरात्रि के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए शहर के प्रतिष्ठित मन्दिरों में तैयारी शुरु हो गई तो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने प्रागंण में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है।