Advocates Hooliganism in Deoria-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देवरिया में वकीलों की गुंडागर्दी, किया जबरदस्त हंगामा,SEE PHOTOS

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 8:04 PM (IST)
देवरिया में वकीलों की गुंडागर्दी, किया जबरदस्त हंगामा,SEE PHOTOS
देवरिया के लार और मेहरौना में 13 अक्तूबर को प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । आज इस मामले में अपने एक साथी वकील की गिरफ्तारी के विरोध में वकील एक बार फिर उग्र हो गए। कलेक्ट्रेट में आज देवरिया के वकीलों की गुंडागर्दी देखने को मिली, चार दिन से हड़ताल पर चल रहे वकीलों ने अपर जिलाधिकारी वित्त के चेम्बर में तोड़फोड़ की साथ ही अपर जिलाधिकारी वित्त बीएल मौर्या व एसडीएम सदर सचिन कुमार सिंह के गाड़ियों के शीशे भी तोड़े दिए | इसके बाद अधिवक्ता लामबंद होकर सड़क जाम कर जिलाधिकारी आवास पर हंगामा करने लगे, अधिकारियों से गाली गलौज करने लगे काफी समझाने के बाद वहाँ से वकील हटे । गौरतलब है की कुछ दिन पूर्व पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में गिरफ्तार हुए एक वकील समेत आधा दर्जन लोगों पर से मुकदमे वापस कर छोड़ने की मांग पर वकील अड़े थे, पुलिस व एस डी एम से वकीलों की काफी भी नोंकझोंक हुई । यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार
यह भी पढ़े :मेडिकल कॉलेज में जूनियर्स छात्रों से कपड़े उतारने को कहा

1/12
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement