khaskhabar.com: रविवार, 29 जनवरी 2017 2:41 PM (IST)
उदयपुर। देशभर में रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। उदयपुर में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने शहर के हिरणमगरी स्थित सैटेलाइट हॉस्पिटल में एक बच्चे को दवा पिलाकर इसका शुभारम्भ किया। इस मौके पर मंत्री कुलस्ते ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत राष्ट्रपति द्वारा की गई है, इस बार इसमें स्वंयसेवक भी भाग ले रहे हैं।