प्रशासनिक आदेशों को ठेंगा दिखा कर रहे हैं अवैध खनन
khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 11:53 AM (IST)
चंबा। इलाके में खुलेआम निरंतर हो रहे खनन कार्य एक तरह से प्रशासन को ठेंगा दिखाने जैसा नजर आने लगा है। प्रशासनिक रोक के बावजूद बिना रूके दिन-दहाडे इस तरह का खनन कार्य मिली-भगत के साथ-साथ अन्य बातों की भी पोल खोल रहा है। हम बात कर रहे हैं षिव मंदिर कुनैला शिखर और पुल के आसपास की, जहां खुदाई और खनन कार्य जोरों पर हैं और लगातार यहां खुदाई कार्य चल रहा है। हालांकि आपको बता दें कि इन जगहों पर खनन पूरी तरह से मना है और अगर इसके बाद भी कोई ऐसा करता है तो जिला खनन विभाग ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। इसके बावजूद खनन कार्य रूक नहीं रहा है।
जिला खनन अधिकारियों ने गार्ड ड्यूटी पर लगाए जाने का हवाला देते हुए अपना पल्ला झाड लिया है। ऐसा करते हुए कार्रवाई अमल में लाने की बात भी कही गई लेकिन जिस तरह से यह कार्य चल रहा है या रूक नहीं रहा है तो इसमें प्रशासन की मिली-भगत से इनकार तो नहीं किया जा सकता है।