Advertisement
एनजीओ, फाउंडेशन, ट्रस्टों के साथ प्रशासन का दो दिवसीय संवाद

गोदारा ने बताया कि संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन वीएसडीसी पोर्टल के महत्व, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को फ़िल्म द्वारा समझाया जायेगा। साथ ही समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रमिक व रोजगार विभाग, कृषि पशुपालन, शिक्षा , ग्रामीण विकास व पंचायती राज, वन और पर्यावरण विभाग से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं का विभागीय अधिकारियो के द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जायेगा और योजनाओ के क्रियान्वयन में चुनौतियों और समाधान पर चर्चा की जायेगी। जिला उद्योग केंद्र, नगर परिषद, देवस्थान विभाग, राजीविका विभाग, पर्यावरण व जल संरक्षण, कुटीर उद्योगों में वनों की भूमिका, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, खनन नियम सम्भावना व समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जायेगी।
समापन सत्र में स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष गोयल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया जायेगा। संवाद कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्वेच्छिक़ संगठनों के प्रतिनिधियों को दो दिवस भाग लेने पर उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम मे उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पवन गोदारा रहेंगे, अध्यक्षता मुमताज मसीह (राज्य मंत्री दर्जा ) अध्यक्ष स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र जयपुर करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा मनोनीत सदस्य सत्यनारायण मंगरोरा, विशिष्ट अतिथि हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार , नोहर विधायक अमित चाचान, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पंकज दाधीच, स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र के सीईओ मनीष गोयल, स्वेच्छिक़ क्षेत्र विकास केंद्र के विशेष सलाहकार संजय गौड़ , जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक और विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री समेत एडीएम प्रतिभा देवठिया, एडिशनल एसपी जस्साराम बोस, सीईओ जिला परिषद अशोक असीजा, आर्थिक एवं सांख्यिकी सहायक निदेशक विनोद गोदारा, कृषि विस्तार डीडी दानाराम गोदारा, डीएफओ करण सिंह काजला, आईसीडीएस से प्रवेश सोलंकी, सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत, एजीएम हरीश मित्तल, आयुक्त पूजा शर्मा, एसीईओ सुनिल छाबड़ा इत्यादि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हनुमानगढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


