Administration strong attack on illegal mining mafia in Deeg, officials reprimanded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीग में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का करारा प्रहार, अधिकारियों को लगाई फटकार

khaskhabar.com: गुरुवार, 03 अप्रैल 2025 2:39 PM (IST)
डीग में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का करारा प्रहार, अधिकारियों को लगाई फटकार
डीग। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सख्त निर्देशों के बाद डीग जिला प्रशासन अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ एक्शन मोड में आ गया है। जिला कलेक्टर उत्सव कौशल और जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने गुरुवार को पहाड़ी और सीकरी उपखंड में अवैध खनन प्रभावित क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कौशल ने खनिज विभाग के अधिकारियों की लापरवाही पर जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने फोरमैन को तुरंत चार्जशीट जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने पहाड़ी के नांगल जोन, धौलेट, छपरा, लिवासना और पापरा और सीकरी के लवान, सेवल और टेस्की के खनन क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने अवैध खनन सामग्री के परिवहन के लिए बनाए गए गैरकानूनी रास्तों को तुरंत बंद करने का आदेश दिया। कलेक्टर ने पुलिस, जिला प्रशासन, वन विभाग, परिवहन विभाग और खनन विभाग को मिलकर काम करने का आदेश दिया ताकि अवैध खनन माफियाओं पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने कहा कि कानून का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए ताकि अवैध खनन करने वालों में भय पैदा हो। अवैध खनन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी और ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करने और आकस्मिक छापे मारने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि लीज शर्तों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग को बिना वैध परमिट के खनिज सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए कहा गया है। कलेक्टर ने कहा कि अवैध खनन से आम जनता को राहत मिलनी चाहिए और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement