Advertisement
बाल विवाह पर प्रशासन सख़्त, हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर करें बाल विवाह की शिकायत

विद्यालयों में बाल विवाह के दुष्परिणामों की मिलेगी जानकारी
जनप्रतिनिधियों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ चेतना बैठकों का आयोजन, ग्राम सभाओं में सामूहिक रूप से बाल विवाह के दुष्प्रभावों की चर्चा करना व रोकथाम की कार्रवाई करना, विद्यालयों में बाल विवाह के दुष्परिणामों व इससे संबंधित विधिक प्रावधानों की जानकारी, सामूहिक चर्चा से मिली जानकारी के आधार पर गांव मोहल्ले में उन परिवारों में जहां बाल विवाह होने की आशंका है, उन्हें समझाइश करते हुए और यदि आवश्यकता हो तो कानून द्वारा बाल विवाह को रोके जाने के निर्देश दिए गए। विवाह के लिए छपने वाले निमंत्रण पत्र में वर-वधु के आयु का प्रमाण प्रिंटिंग प्रेस वालों के पास रहे अथवा निमंत्रण पर वर-वधु की जन्म तारीख आवश्यक रूप से प्रिंट किए जाने के निर्देश दिए गए है।
यदि उपखंड क्षेत्र में बाल विवाह संपन्न होती है तो की जाएगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
बाल विवाहों के आयोजन किए जाने की स्थिति में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की धारा 6 की उप धारा 16 के तहत बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी (संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट) अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम एवं तहसील स्तर पर पदस्थापित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों का आमजन को जानकारी देते हुए बाल विवाह रोकने की कार्रवाई करेंगे। यदि किसी उपखंड क्षेत्र में बाल विवाह संपन्न होने की घटना होती है तो संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने उपखंड मुख्यालय पर समस्त विभागों के साथ बैठक आयोजित कर बाल विवाह को रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें तथा ग्राम स्तरीय कार्मिकों को भी पाबंद करें। बाल विवाह की सूचना जिला कलेक्टर कार्यालय दूरभाष नंबर 05641294005 और महिला एवं बाल विकास विभाग डीग कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 7790925260, 7568305805, 9414320256, 9785219730, नगर कार्यालय दूरभाष नंबर 9799321969, 7014652336, कामां दूरभाष नंबर 9785899444, 9001678225 एवं कुम्हेर कार्यालय दूरभाष नंबर 8529774310, 9414303037 पर बाल विवाह किसी भी समय दे सकते है। बाल विवाह की सूचना देने वाले का मोबाइल नंबर एवं नाम गुप्त रखा जाएगा। बाल विवाह की रोकथाम के लिए 181 कॉल सेंटर पर तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष के 100 नंबर पर कॉल कर भी शिकायत की जा सकती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डीग
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


