गोरखपुर। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आज गोरखपुर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शहर की बिभिन्न मार्गो चौराहों का निरीक्षण किया और पुलिस ने फ्लैग मार्च कर त्यौहारों को सकुशल निपटाने के लिए लोगों को आगाह भी किया।
जिलाधिकारी संध्या तिवारी व एसएसपी रामलाल वर्मा के नेतृत्व में एसपी सिटी सीओ और शहर भर के थानेदारों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान दशहरा में बनने वाली दुर्गा प्रतिमाओं की जगह विसर्जन के रास्ते और आवागमन के रास्तों का निरिक्षण कर आवस्यक निर्देश मातहतों को दिए गए।