Admin block named after Colonel Jaisingh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्नल जयसिंह के नाम पर रखा गया एडमिन ब्लॉक का नाम

khaskhabar.com: सोमवार, 18 सितम्बर 2023 10:01 PM (IST)
कर्नल जयसिंह के नाम पर रखा गया एडमिन ब्लॉक का नाम
बीकानेर । बीएसएफ़ की 124 वाहिनी के एडमिन ब्लॉक का नाम आज कर्नल जयसिंह ब्लॉक कर दिया गया। इस मौके पर बीएसएफ़ के डीआईजी पुष्पेन्द्र सिंह और कर्नल जयसिंह के पुत्र अजीत सिंह सहित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। ग़ौरतलब है कि देश के वीरों के नाम पर जगहों का नाम रखने की इस नायाब परम्परा के तहत कर्नल जयसिंह के लिए अपनी श्रद्धा का इज़हार करते हुए बीएसएफ़ के अधिकारियों ने कहा कि कर्नल जयसिंह जैसे लोग बिरले होते हैं जो मातृ भूमि के लिए अपना सब-कुछ न्यौछावर कर देते हैं। कर्नल जयसिंह 1965 में हुए भारत-पाक युद्ध के हीरो थे और प्रसिद्ध तनोट की जंग उन्हीं के नेतृत्व में लड़ी गयी थी। उन्हें लॉरेन्स ऑफ थार के नाम से जाना जाता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement