Advertisement
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उप तहसील कार्यालय एवं पुलिस थाना, हरसौरा का किया निरीक्षण

थाना निरीक्षण
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने पुलिस थाना हरसौरा का निरीक्षण करते हुए अपराध रजिस्टर का निरीक्षण किया और ऑनलाइन ऑफलाइन उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने थाने के सभी अनुभागों का जायजा लेते हुए रोजनामचा आम, प्रथम सूचना रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, गिरफ्तारी रजिस्टर की गहनता से जांच कर थाना कार्यालय में लंबित मामलों और शिकायत पंजिका की जांच की। उन्होंने सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनने को कहा। हवालात में साफ-सफाई और बंदियों की सुविधाओं की जानकारी ली। शस्त्रागार में हथियारों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर मेस में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बेहतर रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप तहसीलदार पवनेश शर्मा सहित थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


