Action against encroachment baldiray-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई

khaskhabar.com: शनिवार, 20 मई 2017 8:09 PM (IST)
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई
बल्दीराय/सुलतानपुर। तहसील बल्दीराय के ग्राम सभा विछौरा में तहसील प्रशासन ने अवैध निर्माणों के खिलाफ की। ग्राम सभा विछौरा के पीरौकला में लगभग कई बीघे की जमीन गाटा संख्या 140 पर अवैध कब्जा कर मकान, टीन सेड छप्पर रख लेनें से ग्राम सभा की क्षति पर राजस्व विभाग ने राम दयाल पुत्र बलराम व वासुदेव पुत्र राम सहाय को नोटिस किया था, परन्तु जगह न खाली करनें पर सख्त हुआ राजस्व महकमे ने जेसीबी से निर्माण को गिरवा दिया। उपजिलाधिकारी के आदेश पर हेमनापुर तथा लहुरेपुर गांव में भी अतिक्रमण हटवाया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement