accusse of broking from Jayrin-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खादिमों ने खुल्ले रुपए देने का किया इंतजाम, जायरीन ने लगाया कमीशनखोरी का आरोप

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 7:59 PM (IST)
खादिमों ने खुल्ले रुपए देने का किया इंतजाम, जायरीन ने लगाया कमीशनखोरी का आरोप
अजमेर। दरगाह में बुधवार को एक हजार और पांच सौ रुपए के नोटों को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। दरगाह क्षेत्र में दुकानदार एक हजार और पांच सौ रुपए लेने से आनाकानी करने लगे। ऐसे में जायरीन खाने-पीने के इंतजाम करने के लिए छोटे नोटों के लिए तरस गए। इसे देखते हुए कुछ खादिमों ने जायरीन को पांच-पांच सौ रुपए के खुल्ले देने का काम शुरू कर दिया। उनके पास जायरीन उमड़ पड़े। इसी दौरान गुजरात के वलसाड़ से आए कुछ जायरीन की रुपए एक्सचेंज कर रहे खादिमों से तकरार हो गई। स्थिति मारपीट तक पहुंच गई। इसे देख अन्य जायरीन भी सकते में आ गए। बाद में दोनों पक्ष दरगाह थाने में जमा हो गए। यहां भी काफी देर हंगामा होता रहा। खादिम का कहना था कि ये जायरीन कतार में नहीं लग कर पहले आ गए। उन्हें टोका तो उन्होंने मारपीट और छीना झपटी शुरू कर दी। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :500 व 1000 के नोट बंद: आम आदमी को कितना नुकसान, कितना फायदा

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement