Accused of rape and blackmailing arrested, had made a video of a girl taking bath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार, नहा रही युवती का बनाया था वीडियो

khaskhabar.com: बुधवार, 10 सितम्बर 2025 3:10 PM (IST)
दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोपी गिरफ्तार, नहा रही युवती का बनाया था वीडियो
सीकर। जिले में शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती की अस्मिता से खेलकर अश्लील वीडियो बनाने और वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार, आरोपी श्रीराम खोखर निवासी बड़ का चारणवास ने पहले घर में नहा रही युवती का गुपचुप वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैला दिए। यह पूरा मामला करीब एक साल पुराना है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।
आखिरकार एक साल की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की तहकीकात में जुटी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement