Accused of murder sentenced to life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीद की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को उम्रकैद

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 10:37 PM (IST)
शहीद की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को उम्रकैद
झुंझुनूं। अपर सेशन न्यायाधीश संख्या एक झुंझुनूं रूपचंद सुथार ने गुरुवार को दिए निर्णय में शहीद की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी शिवचंद उर्फ शिवा पुत्र फूलचंद जाट निवासी मीलों का बास तन बड़वासी थाना नवलगढ़ को आजीवन कारावास की सजा दी है। इस संबंध में 26 अप्रैल 2013 को इंद्रेशकुमार ने एक रिपोर्ट पुलिस थाना कोतवाली पर दी कि उसकी बहन ग्यारसीदेवी बेवा शहीद राजूसिंह अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पुराने हाउसिंग बोर्ड स्थित मकान में किराये से रह रही थी तथा शहीद कोटा से जो मकान शहर झुंझुनूं में मिला था। उसमें वह शिफ्ट होने की तैयारी कर रही थी। उसकी बहन के पास उसकी मां जानकीदेवी भी आई हुई थी। उसकी मां ने मोबाइल से उसे सूचना दी कि शिवा जाट निवासी मीलों का बास नवलगढ़ ने किराये के मकान हाउसिंग बोर्ड झुंझुनूं में आकर ग्यारसी देवी पर तीन-चार गोली चलाकर उसे घायल कर दिया। जिस पर वह तुरंत टैक्सी लेकर हाउसिंग बोर्ड गया तथा वहां एंबुलेंस घर के सामने आ गई थी तथा उसकी बहन के गोलियां लगने से पेट, मुंह व सिर से खून आ रहा था। उसकी बहन ग्यारसी देवी को एंबुलेंस द्वारा राजकीय बीडीके अस्पताल लाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शिवचंद हथियार सहित मौके से भाग गया था। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर हत्या आदि का मामला दर्ज कर शिवचंद को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध संबंधित न्यायालय में चालान पेश कर दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement