Accused in Bulandshahr rape and murder case killed in police encounter; carried a ₹50,000 reward-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार रुपए घोषित था इनाम

khaskhabar.com: रविवार, 09 अगस्त 2026 10:47 AM (IST)
बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 50 हजार रुपए घोषित था इनाम
बुलंदशहर । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। मोनू पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान स्वात टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान स्वात टीम में तैनात सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार और कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार भी घायल हो गए। एनकाउंटर में ढेर मोनू का एक साथी फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है। मौके से पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के अनुसार, पुलिस टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी, तभी दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया गया। रुकने के बजाय अपराधियों ने पुलिसकर्मियों पर कई राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।"
मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश मोनू को इलाज के लिए घायल पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। आरोपी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, मोनू काकोड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। इस घटना के संबंध में 1 अगस्त को काकोड़ थाने में मामला दर्ज किया गया था।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मारे गए आरोपी के खिलाफ बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, जीआरपी बरेली और जीआरपी अलीगढ़ समेत कई जिलों और पुलिस इलाकों में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement