accountant will encompass for suspended partner demanding restoration-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

निलंबित साथी के बहाली की मांग को लेकर लेखपाल देंगे धरना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 दिसम्बर 2016 11:09 PM (IST)
निलंबित साथी के बहाली की मांग को लेकर लेखपाल देंगे धरना
जौनपुर। शुक्रवार को तहसील लेखपाल संघ की बैठक अध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में आहूत की गई। बैठक में निलंबित लेखपाल सुभाष चंद्र सरोज की बहाली न किए जाने पर रोष जताते हुए आगामी मंगलवार से तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गलत तरीके से लेखपाल सुभाष चंद्र सरोज को निलंबित किया गया। उनकी बहाली की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। लेकिन प्रशासन लेखपाल के बहाली करने में हीला-हवाली कर रहा है। जिसकी वजह से अब संघ आंदोलन की राह पकड़ेगा।अंत में आगामी मंगलवार से निलंबित लेखपाल सुभाषचंद्र सरोज की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन मंत्री हरिकेश विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर बलवंत सिंह, सनंदन भट्ट, अजय कुमार पांडेय, दिनेश कुमार, ओम प्रकाश यादव व रमेश वर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement