Advertisement
एक्सीडेंट, लाइसेंस फर्जी, जुर्माना नहीं भरा तो होगा मकान कुर्क

क्या कहते है इलाके के लोग
इलाके के ग्रामीण नीरज , मुकेश कुमार देवेंंद्र , मुबारिक आदि का कहना है कि एक तरफ तो प्रदेश व केंद्र सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए लम्बे चौडे वादे कर रही है वही नगर में कई स्थानों पर लाईसेंस बनाने, नवीनीकरण करवाने, गाड़ी की खरीद फरोक्त के बाद गाड़ी नाम चेंज कराने के नाम पर अवैध रूप से दलाल सक्रिय है जो इलाके के भोले -भाले लोगों को नौकरी व चालक के सपने दिखा कर नागालैंड तक के लाईसेंस को घर बैठे फर्जी मोहर घर रखकर बना रहे है और अधिकारियों से सही साठ-गांठ होने के कारण अपने कारोबार को अंजाम दे रहे है। यही नही अधिकारियों कर्मचारियों के निवास पर समय-समय पर ऐसे दलाल अपना नजराना भेज रहे है। इलाके के लोगों ने मांग की कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाही होनी चाहिए और दलाल किस्म के लोग सलाखों पीछे डालना चाहिए ताकि सरकार की नितियों पर पलीता नही लगे। लोगों ने बताया कि अगर आम आदमी कर्मचारी व अधिकारियों के पास सीधा काम को जाता है तो उन्हें कागजात पूरा नही होने का बहाना बताकर वहां से चलता कर दिया जाता है जबकि दलाल किस्म के लोगों के कारिंदे सारे दिन विभागों में अपना काम बेखौफ निपटा रहे है।
क्या कहते है उप-पुलिस अधीक्षक: इस मामले की शिकायत उन्हें मिल चुकी है। पुलिस की तफतीश जारी है।
Advertisement
नूँह
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


