Advertisement
चित्तौड़गढ़ में एसीबी की कार्रवाई : ईएसआईसी की महिला शाखा प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस (DIG) डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में स्पेशल यूनिट उदयपुर के प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Addl. SP) राजीव जोशी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण डांगी द्वारा 29 मई 2026 को गोपनीय तरीके से रिश्वत मांग का सत्यापन (Verification) करवाया गया। इस सत्यापन वार्ता के दौरान आरोपी महिला अधिकारी संदीपा वोहरा द्वारा पीड़ित कर्मचारी दिनेश कुमार गाडरी के मेडिकल बिल और लीव के पैसे क्लियर करने के एवज में 10,000 रुपए की रिश्वत मांगने की बात पूरी तरह सच साबित हुई। रिश्वत की मांग की पुष्टि होते ही एसीबी ने तुरंत जाल बिछाया और शनिवार, 30 मई 2026 को अग्रिम ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया।
शनिवार दोपहर जैसे ही परिवादी ने आरोपी शाखा प्रबंधक संदीपा वोहरा को उनके कार्यालय कक्ष में तयशुदा 10,000 रुपए की रिश्वत राशि थमाई, वैसे ही पहले से घात लगाकर बैठी पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण डांगी और उनकी टीम ने धावा बोल दिया। एसीबी टीम ने महिला अधिकारी को रिश्वत के रुपयों के साथ रंगे हाथों दबोच लिया और उनके पास से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली। कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिकारी के हाथ धुलवाने पर वे भी गुलाबी हो गए। एसीबी की टीम द्वारा आरोपी महिला प्रबंधक से दफ्तर और उनके ठिकानों पर गहन पूछताछ और सर्च की कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। ब्यूरो द्वारा इस पूरे मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे का कानूनी अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चित्तौड़गढ़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


