ACB raids on Transport inspectors house in bhilwara, fled with family-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिवहन इंस्पेक्टर के घर एसीबी का छापा, परिवार सहित फरार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 दिसम्बर 2016 10:57 AM (IST)
परिवहन इंस्पेक्टर के घर एसीबी का छापा, परिवार सहित फरार
भीलवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार देर रात्रि को जिला परिवहन कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर मुकेश डाड के शास्त्री नगर स्थित आवास पर छापा मारा। लेकिन, भनक लगने के कारण डाड परिवार सहित वहां से फरार हो गया। टीम ने उनके आवास को सील कर लिया है। शुक्रवार सुबह मकान की तलाशी होनी थी लेकिन, डाड के नहीं आने से सुबह 9 बजे तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसीबी मुख्यालय से एएसपी राजेश गुप्ता को जिला परिवहन कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर मुकेश डाड के घर पर छापा मारने के निर्देश मिले थे। इस पर निरीक्षक हनुमान चौधरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जो शास्त्री नगर स्थित डाड के घर पहुंची लेकिन, इससे पूर्व ही वह राजसमन्द किसी शादी समारोह में पूरी फैमली के साथ चला गया था। जिसके कारण टीम ने घर को सील कर दिया और उसके आने का इंतजार कर रहे हैं। डाड पर प्रदेश में एंट्री प्वाइंटों पर परिवहन विभाग के अधिकारी ओवरलोड ट्रकों से मासिक बंधी लेकर एंट्री कराने का आरोप है। बंधी की राशि उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाती थी। कुछ इंस्टपेक्टर इस राशि को रिटायर्ड इंस्टपेक्टर के जरिए कार्गों कंपनी में निवेश करते थे। डाड को 2013 में जिला परिवहन अधिकारी, शाहपुरा के पद के विरुद्ध लगाया था लेकिन, उन्होंने ज्वाइन करने से इनकार कर दिया। डाड की भीलवाड़ा में लगने की काफी इच्छा थी। इसलिए उसने शाहपुरा में ज्वॉइन नहीं किया। इसलिए वह जयपुर में छह महीने तक एपीओ रहे। इसके बाद उसने अपने संपर्कों के जरिए काम बिठाया और वापस चित्तौडग़ढ़ पोस्टिंग करवा ली। इसके बाद कुछ समय बाद भीलवाड़ा पोस्टिंग करा ली। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement