ACB conducted public awareness program in Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा में एसीबी ने किया जनजागरूक कार्यक्रम

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जुलाई 2024 9:09 PM (IST)
कोटा में एसीबी ने किया जनजागरूक कार्यक्रम
कोटा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चौकी कोटा द्वारा मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय कोटा में जनजागरूक कार्यक्रम व एसीबी के कार्यों का प्रचार-प्रसार किया गया। सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर एसीबी स्थापना दिवस से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जा रही है। अटल सेवा केंद्र, ग्राम पंचायत रामपुरा तहसील लाडपुरा जिला कोटा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यक्रमों से जन सामान्य को अवगत करवाकर जन संवाद किया गया। ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1064 एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9431502834 का प्रचार प्रसार किया गया और सभी सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई गई। ग्राम पंचायत एवं संबंधित कनिष्ठकारियों की उपस्थिति में सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करवाई गई। ग्रामीणों एवं कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को रिश्वत नहीं देने का लेने का शपथ दिलाई गई। बाद में जन संवाद कार्यक्रम ग्राम पंचायत रामपुरा के खेल मैदान में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement