बीकानेर। नोखा में गुरुवार को एबीवीपी की ओर से ललकार रैली निकाली गई और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उड़ी में शहीद हुए जवानों को भी दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई। विद्यार्थी परिषद के नेताओं का कहना है कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और आए दिन देश में होने वाली आतंकवादी घटनाओं के पीछे उसी का हाथ होता है। ऐसे में जरूरी है कि देश की सरकार उसे मुंहतोड़ जवाब दें। ताकि उसकी कमर तोड़ी जा सके।