ABVP protest: CMs effigy burnt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन : सीएम का फूंका पुतला

khaskhabar.com: सोमवार, 06 मार्च 2023 3:07 PM (IST)
एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन : सीएम का फूंका पुतला
जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी के बैनर तले साेमवार को शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष सामरिया ने बताया कि जयपुर में वीरांगनाएं अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिली, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। जेडीबी कॉमर्स कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष दीप्ति मेवाडा ने बताया कि वीरांगनाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सभी जिला मुख्यालयों पर अपना विरोध दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो आगे उग्र प्रदर्शन होगा। वहीं त्योहारी सीजन को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू की गई है। इसको लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसजाब्ता भी तैनात रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement