Absconding for 6 years in robbery case and carrying a reward of Rs 7,000, arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लूट-डकैती के मामले में 6 साल से फरार 7 हजार रुपये इनामी गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 20 मार्च 2024 5:33 PM (IST)
लूट-डकैती के मामले में 6 साल से फरार 7 हजार रुपये इनामी गिरफ्तार
चूरू। डीएसटी व थाना रतन नगर पुलिस की टीम ने लूट-डकैती के मामले में 6 साल से फरार चल रहे बदमाश गोविंद उर्फ फौजी उर्फ मिश्रा पुत्र श्रवण सिंह राजपूत (27) निवासी जसरासर थाना रतन नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 7 हजार रुपये का इनाम घोषित है। एसपी जय यादव ने बताया कि वांछित, इनामी, फरार एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन शिकंजा चलाया जा रहा है। लंबे समय से फरार आरोपी गोविंद उर्फ फौजी उर्फ मिश्रा के बारे में मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र दादरवाल व सीओ सुनील झाझडिया के सुपरविजन एवं एसएचओ रतन नगर जयप्रकाश व डीएसटी प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

एसपी यादव ने बताया कि बदमाश गोविंद उर्फ फौजी के विरुद्ध जिले के कोतवाली, रतन नगर, दुधवाखारा व सदर थाने में चोरी, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। जिसमें थाना रतन नगर में दर्ज लूट-डकैती के मामले में आरोपी 6 साल से फरार चल रहा है। इस मामले में आरोपी की सूचना देने पर 7 हजार के इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी को गठित टीम द्वारा गिरफ्तार कर लिया, जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement