Abolish Marketing Fees and HRDF for Fruits and Vegetables Govt: Bajrang Garg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सब्जी- फलों पर से मार्केटिंग फीस व एचआरडीएफ समाप्त करे सरकार : बजरंग गर्ग

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जनवरी 2024 12:58 PM (IST)
सब्जी- फलों पर से मार्केटिंग फीस व एचआरडीएफ समाप्त करे सरकार : बजरंग गर्ग
हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड द्वारा पत्र नंबर 2703-2850 दिनांक 15 जनवरी 2024 को जारी करके जो हरियाणा सरकार ने जो सब्जी मंडी के व्यापारियों पर 40 प्रतिशत टैक्स बढ़ाकर नया स्लैब प्रणाली बनाई है। जिसमें हर साल 10 प्रतिशत टैक्स बढ़ाकर देने का निर्णय लागू किया है। उसको लागू करने की अधिसूचना 15 फरवरी 2024 तक कर दी गई है जबकि नए नियम में बिना सब्जी व फल बेचे भी व्यापारियों को एडवांस टैक्स भरने का नियम बनाया गया है जो पूरी तरह से सरासर गलत है। सरकार को इस नियम की तारीख बढ़ाने की बजाएं सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार सब्जी व फलों पर से मार्केटिंग फीस व एचआरडीएफ तुरंत प्रभाव से हटानी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहाकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैथल में सब्जी व फलों पर से मार्केट फीस हटाने की घोषणा की थी और इस प्रकार कृषि मंत्री जेपी दलाल ने 11 जनवरी, 2022 को बयान दिया था कि सब्जी व फलों पर से मार्केटिंग फीस व एचआरडीएफ हटाने से किसान व सब्जी-फल व्यापारियों को राहत मिलेगी और सब्जी व फलों पर से सरकार को जो 30 करोड रुपए टैक्स आता है उस टैक्स का लाभ व्यापारियों को मिलेगा। बजरंग गर्ग ने कहाकि सरकार द्वारा मार्केटिंग फीस समाप्त करने की घोषणा करने के बाद व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का चंडीगढ़ सीएम निवास पर धन्यवाद करके मिठाई तक बाट चुके हैं। उसके बाद भी सरकार द्वारा सब्जी व फलों पर टैक्स वसूलने की बात करना उचित नहीं है। सरकार ने अगर सब्जी व फलों पर से मार्केट फीस व एचआरडीएफ नहीं हटाई तो व्यापारी हरियाणा बंद करके सड़कों पर उतरेगा।
गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा टैक्स लगाकर गरीबों के मुंह का निवाला छीनने का काम कर रही है। सरकार बार-बार नए टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता को तंग करने में लगी हुई है। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार तुरंत प्रभाव से सब्जी व फलों पर से टैक्स हटाकर किसान व व्यापारियों को इंस्पेक्ट्रीराज से मुक्ति देनी चाहिए। सरकार द्वारा बार-बार नए-नए टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। टैक्सों में बढ़ोतरी के कारण लगातार देश व प्रदेश में महंगाई बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement