आबिदा आंगनबाड़ी संघ तो, श्यामलाल भामस के बने जिलाध्यक्ष
khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 09:52 AM (IST)
झुंझुनूं। यहां नर-नारायण मंदिर में भारतीय मजदूर संघ और आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का संयुक्त जिला अधिवेशन हुआ। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर चिंतन व मनन किया गया। वहीं दोनों ही संगठनों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, सभापति सुदेश अहलावत, भाजपा शहर अध्यक्ष राकेश सहल तथा आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष राधा शर्मा मौजूद थे। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्यामलाल सैनी तथा जिला मंत्री की जिम्मेदारी रामगोपाल शर्मा को दी गई। वहीं, आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की एक बार फिर जिलाध्यक्ष आबिदा कुरैशी को चुना गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्थायी करने की मांग उठी और इसी मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार पर दबाव बनाने के लिए 18 नवंबर को जयपुर में एक बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया गया। साथ ही अन्य क्षेत्रों के कर्मचारी और मजदूरों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई।
यह भी पढ़े :वरूण गांधी की "हनी ट्रैप" पर सफाई,नहीं किया गलत काम
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालें