Abhishek from Panchamrta of Lord Govind, Nandotsav today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भगवान गोविन्द का पंचामृत से अभिषेक, नन्दोत्सव आज

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 11:41 PM (IST)
भगवान गोविन्द का पंचामृत से अभिषेक, नन्दोत्सव आज
जयपुर। शहर के अाराध्यदेव गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई गई। महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने भगवान को पंचामृत से स्नान कराया। उनका घी, दूध, दही, शहद से अभिषेक किया गया। इसके बाद भक्तों में पंचामृत और धनिए की पंजीरी का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भारी तादाद में श्रद्धालु नजर आ रहे थे। भक्तों ने दिन भर उपवास के बाद रात को पंचामृत पंजीरी का प्रसाद लेकर अपना उपवास खोला। नंदोत्सव 16 अगस्त को ही मनाया जाएगा। वैष्णव मंदिरों पुरानी बस्ती स्थित राधागोपीनाथजी, चौड़ा रास्ता के राधा-दामोदरजी, चांदनी चौक के आनंदकृष्ण बिहारी जी, बृजनिधिजी मंदिर, मानसरोवर स्थित इस्कॉन मंदिर जगतपुरा के श्रीकृष्णवल्लभ अक्षयपात्र मंदिर सहित मंदिरों में भी 15 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई । जयपुर के गोविन्ददेव जी मंदिर को झालर व भगवा झंडों से सजा दिया गया है। रात के लिए आकर्षक एलईडी लाइटों से सजाया गया है। आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement