बूंदी। आम आदमी पार्टी द्वारा शहर की बावडिय़ों में हो रही गन्दगी को साफ कराने के नाम पर निकले गए 15 लाख रुपए के टेंडर को निरस्त करने को लेकर नगर परिषद के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आयुक्त पंकज मंगल से भी वार्ता की। बाद में कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।