aap attack on yogi government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी सरकार ने लखनऊ के विकास का बजट कम किया: आप

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 मई 2017 10:02 PM (IST)
योगी सरकार ने लखनऊ के विकास का बजट कम किया: आप
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी सरकार ने लखनऊ के विकास का बजट कम किया है। आप प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिला योजना समिति की बैठक में लखनऊ के विकास कार्यो के लिए 387 करोड़ 76 लाख रुपये का बजट पास किया गया। जबकि पिछले वर्ष विकास कार्यो के लिए बजट 405 करोड़ 92 लाख रुपया था। इस तरह भाजपा सरकार ने इस वर्ष पूर्व बजट में से 4.5 प्रतिशत यानी 18 करोड़ रुपये की कटौती कर दी है। आप प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष शहर में आबादी बढ़ रही है, जिससे संसाधनों की ज्यादा आवश्कता पड़ती जा रही है। ऐसे में बजट ज्यादा देना चाहिए था, लेकिन जिले का बजट कम कर भाजपा सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से जिला योजना समिति से लखनऊ के विकास के लिए कम से कम 800 करोड़ रुपये का बजट दिलाने की मांग की। इससे शहर की शिक्षा व्यवस्था, अस्पताल और खस्ताहाल सड़कों का तेजी से सुधार हो सकेगा। पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ में होने वाले विकास कार्यो पर एवं उन पर व्यय होने वाली धनराशि पर पैनी नजर रखेंगे।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement