aam admi party starts the member campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आम आदमी पार्टी ने प्रारंभ किया सदस्यता अभियान

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 3:39 PM (IST)
आम आदमी पार्टी ने प्रारंभ किया सदस्यता अभियान
कैथल। आम आदमी पार्टी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया है। मीडिया से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के स्टेट आब्जर्वर रामपाल मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी बूथ स्तर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जारी किये गए मोबाइल नंबर पर एक मिस काल कर पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की जा सकती है और पार्टी सम्बंधित कोई जानकारी हासिल करने के लिए भी हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि कैथल जिला के पार्टी अध्यक्ष और पूरी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता भाजपा पार्टी की नीति और नियत दोनों से पूरी तरह से परेशांन है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा प्रदेश में आप पार्टी के राष्ट्रीय नेता अरविन्द केजरीवाल की रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी शिक्षा , स्वास्थ्य औए रोजगार पर पूरी तरह से काम करेगी। यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement