aadhaar card will continue to be at E-mitra Centers, UID agreed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ई-मित्र केंद्रों पर बनते रहेंगे आधार कार्ड, यूआईडी ने जताई सहमति

khaskhabar.com: रविवार, 27 अगस्त 2017 09:44 AM (IST)
ई-मित्र केंद्रों पर बनते रहेंगे आधार कार्ड, यूआईडी ने जताई सहमति
जयपुर। नगर निगम के विद्याधर नगर और हवामहल जोन पश्चिम में आधार कार्ड केंद्र शुरू हो गए हैं। हालांकि इनके साथ ही ई-मित्र केंद्रों पर भी आधार कार्ड बनाए जाएंगे। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के मुताबिक केंद्र ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकारी कार्यालयों से ही आधार कार्ड बनवाए जाने के निर्देश दिए थे। हालांकि राज्य सरकार ने इस पर आग्रह किया था कि जनसुविधा को देखते हुए ई-मित्र केंद्रों से भी आधार कार्ड बनवाने की सुविधा जारी रखी जाए। सभी ई-मित्र केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक चलते हैं और यहां आधार कार्ड संबंधी सभी नियमों का पालन होता है। ऐसे में केंद्र सरकार यूआईडी प्राधिकरण ने ई-मित्र केंद्रों पर ये सुविधा जारी रखने पर सहमति दे दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement